Independence Day 2025: PM मोदी ने ‘भाषण’ के लिए जनता से मांगी सलाह, जानिए कहां दे सकेंगे राय?

Independence Day 2025: PM मोदी ने ‘भाषण’ के लिए जनता से मांगी सलाह, जानिए कहां दे सकेंगे राय?

Independence Day 2025 and PM Modi: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश को जिस चीज का बेसब्री से इंतजार होता है वह है लाल किले पर प्रधानमंत्री के भाषण का। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी ने अपने इस भाषण या संबोधन के लिए अब जनता से एक खास मदद मांगी है।

क्या बोले पीएम मोदी?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए जनता से उनकी राय मांगी है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा- “जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में आप किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”

कहां दे सकेंगे अपनी सलाह?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी बताया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लाल किले से भाषण के लिए भारत की जनता अपनी राय कहां दे सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग MyGov और NaMo ऐप पर ओपन फोरम पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।

Post Comment

You May Have Missed