IND vs ZIM 4th T20i 2024: टीम इंडिया ने जीता चौथा टी-20 मैच, जायसवाल-गिल ने जड़े अर्धशतक

IND vs ZIM 4th T20i 2024: टीम इंडिया ने जीता चौथा टी-20 मैच, जायसवाल-गिल ने जड़े अर्धशतक

IND vs ZIM 4th T20i 2024: भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को खेला गया। आज भारत ने 10 विकेट से हराकर जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथा टी-20 मैच जीत लिया है। इस मैच में शुभमन गिल और अर्धशतक के बीच 156 रनों की विस्फोटक साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े।

इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले (IND vs ZIM 4th T20i 2024) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरे मधवेरे और मारुमानी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे अभिषेक ने नौवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने मारुमानी को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, मधवेरे 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को तीसरा झटका ब्रायन बेनेट के रूप में लगा जो सिर्फ नौ रन बना पाए।

खलील अहमद ने झटके दो विकेट | IND vs ZIM 4th T20i 2024

इसके बाद मोर्चा सिकंदर रजा ने संभालने की कोशिश की। हालांकि, जिम्बाब्वे का बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए। कैंपबेल तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को पांचवां झटका कप्तान रजा के रूप में लगा जो 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह है कि इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे तुषार देशपांडे ने उन्हें आउट किया। रजा के रूप में उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली सफलता मिली। इस मैच में मायर्स ने 12, मदांडे ने सात  और अकरम ने चार (नाबाद) रन बनाए। भारत के लिए खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए, जबकि देशपांडे, सुंदर, अभिषेक और शिवम को एक-एक विकेट मिला।

Previous post

IND vs SL 2024: श्रीलंका के खिलाफ 26 को नहीं अब इस दिन से टी-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, नया शेड्यूल जारी

Next post

Hina Khan Breast Cancer: हिना खान के कैंसर की सुन सदमे में थीं मां, एक्ट्रेस ने तस्वीरों के जरिए बयां किया दर्द

Post Comment

You May Have Missed