IND vs AUS: सुंदर और दुबे चमके, ऑस्ट्रेलिया को इंडिया ने 48 रनों से चटाई धूल

IND vs AUS: सुंदर और दुबे चमके, ऑस्ट्रेलिया को इंडिया ने 48 रनों से चटाई धूल

IND vs AUS 4th T20: चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. क्वींसलैंड में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रनों का स्कोर खड़ा किया था, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 119 रनों बनाकर ऑलआउट हो गई. वाशिंगटन सुंदर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने बॉलिंग में सिर्फ 8 गेंद फेंकीं और 3 विकेट चटकाए.

सुंदरदुबेपटेल की तिकड़ी का कमाल

वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़कर रख दी. तीनों ने मिलकर 7 विकेट लिए. खासतौर पर वाशिंगटन सुंदर ने कमाल कर दिया, जिन्होंने सिर्फ 8 गेंद बॉलिंग की, जिनमें उन्होंने सिर्फ 3 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसी तिकड़ी का कमाल था कि ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 7 विकेट मात्र 28 रनों के भीतर गिर गए. वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया.

Post Comment

You May Have Missed