उत्तर प्रदेश
दिल्ली
देश-दुनिया
बिजनेस
राजनीति
CM Yogi, CM Yogi at UP International Trade Show, Narendra Modi, PM Modi, PM Modi at UP International Trade Show, UP International Trade Show, UP International Trade Show in Noida, Yogi Adityanath, नरेंद्र मोदी, नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, पीएम मोदी, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हंगामा, योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, PM मोदी बोले- देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे
नोएडा: नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों से कहा कि हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। इसलिए अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए, जो आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देता हो। बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कॉम्प्रोमाइज रहने वाली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इससे पहले पीएम ने कारोबारियों से बात की। उन्होंने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे एक्टर अर्जुन कपूर से भी मुलाकात। की
ट्रेड शो के लिए योगी को बधाई देता हूं
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है। मैं सीएम योगी और सरकार के अन्य साथियों को इस आयोजन के लिए बहुत बधाई देता हूं। आज हम सभी के मार्गदर्शन पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। पंडित दीनदयाल ने हमें अंत्योदय की राह दिखाई थी।
#WATCH | गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, "मुझे खुशी है कि 2,200 से ज़्यादा प्रदर्शक यहां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस व्यापार मेले का कंट्री पार्टनर रूस है,… pic.twitter.com/eNQEla8Cp6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2025
अंत्योदय यानी जो सबसे आखिरी में है, उसका उदय हो। गरीब से गरीब तक विकास पहुंचे और हम भेदभाव समाप्त हो। यही अंत्योदय है। आज विकास का यही मॉडल भारत दुनिया को दे रहा है।
#WATCH | गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, "आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया। अंत्योदय का अर्थ है, सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का… pic.twitter.com/7kloHT7T8X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2025
भारत को किसी पर निर्भर रहना मंजूर नहीं
मोदी ने कहा, अब तक GEM के माध्यम से भारत सरकार 15 लाख करोड़ रुपए का समान या सर्विस खरीद चुकी है। पहले की सरकारों में ये सोचना भी असंभव था। लेकिन, आज देश से दूर कोने में एक छोटा कारोबारी भी GEM पोर्टल पर सामान बेच रहा है। यही अंत्योदय है। आज भारत 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है। हमारा संकल्प और मंत्र है- आत्मनिर्भर भारत।
बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कम्प्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा।
देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे
उन्होंने कहा कि हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, वो यहीं बनाना है। आज मेरे सामने इतनी बड़ी संख्या में उद्यमी हैं। आप आत्मनिर्भर भारत के बड़े स्टेकहोल्डर हैं। आपसे हमारा निवेदन है कि अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्म निर्भर भारत को मजबूती देता हो। आप सभी जानते हैं कि आज सरकार मेक इन इंडिया पर कितना बल दे रही है। हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं।
#WATCH | गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, "आज सरकार मेक इन इंडिया, मैन्युफैक्चरिंग पर इतना ज़ोर दे रही है। हम चिप से लेकर जहाज तक, सब कुछ भारत में बनाना चाहते हैं, इसलिए हम आपके… pic.twitter.com/0upb0OzsJC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2025
UP सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे और एयरपोर्ट वाला राज्य बना
प्रधानमंत्री ने कहा, यूपी देश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश बन चुका है। यूपी देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन चुका है। हेरिटेज टूरिज्म में भी यूपी नंबर-1 है। नमामि गंगे जैसे अभियानों ने यूपी को क्रूज टूरिज्म के लिए उसके मैप पर लाकर अपना स्थान बना लिया है। ODOP के यूपी के कई प्रोडक्ट इंटरनेशनल मार्केट में पहुंच गए हैं।
देश में बनने वाले 55% मोबाइल यूपी में बनते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55% मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किमी दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है।
मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि यूपी में निवेश कीजिए, यूपी में मैन्युफैक्चर कीजिए। यहां लाखों MSME का मजबूत नेटवर्क है, उनका सामर्थ्य इस्तेमाल कीजिए और एक कंप्लीट प्रोडक्ट यहीं तैयार कीजिए। इसके लिए हर मदद के साथ यूपी सरकार और भारत सरकार आपके साथ है।
एक हजार रुपये की शर्ट पर 35 रुपये टैक्स देना होगा
मोदी ने कहा कि GST की नई दर भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे। ये GST पंजीकरण को सरल बनाएंगे, कर विवादों को कम करेंगे और एमएसएमई को तेजी से रिफंड सुनिश्चित करेंगे। 2014 से पहले इतने सारे टैक्स थे कि बिजनेस की कॉस्ट और परिवार का बजट कभी संतुलित नहीं हो पाते थे।
2014 से पहले एक हजार रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था। 2017 में GST लागू होने के बाद टैक्स घटकर 50 रुपये हो गया। अब नई GST रिफॉर्म के बाद एक हजार रुपये की शर्ट पर सिर्फ 35 रुपये टैक्स देना होगा।
GST पर राजनैतिक दल देश को गुमराह कर रहे
मोदी ने कहा, कुछ राजनीतिक दल GST की नई दरों को लेकर देश के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। 2014 से पहले जो सरकार चला रहे थे, उसकी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से झूठ बोल रहे हैं।
सच्चाई तो ये है कि कांग्रेस के समय टैक्स की लूट मची थी। लूटे हुए धन में से भी लूट होती थी। देश के आम नागरिकों को टैक्स की मार से निचोड़ा जा रहा था। ये हमारी सरकार है, जिसने टैक्स को बड़े पैमाने पर कम किया है।
हमारी सरकार ने 12 लाख तक टैक्स फ्री किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 से पहले जब हमारी सरकार नहीं थी तो सिर्फ दो लाख रुपए तक ही इनकम टैक्स माफ था। आज हमने 12 लाख रुपए तक टैक्स फ्री किया है। नए GST रिफार्म से इस साल देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये बचने जा रहे हैं।
देश आज गर्व के साथ GST बचत उत्सव मना रहा है। 2017 में हम GST लाए, आर्थिक मजबूती की। 2025 में फिर से GST लाए, फिर आर्थिक मजबूती करेंगे। जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती होगी, टैक्स का भार कम होता जाएगा।
योगी बोले- GST राहत से व्यापारियों को नया जीवनदान मिला
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग, व्यापारी और लघु कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए प्रधानमंत्रीजी ने दिवाली पर GST कम करके गिफ्ट दिया। पिछले चार दिन से हम देख रहे हैं कि मार्केट में एक नई जीवंतता दिख रही है। ग्राहक बाजार की ओर बढ़े हैं। इससे बड़े पैमाने पर व्यापारियों को नया जीवनदान मिला है।
'आत्मनिर्भर और विकसित भारत' के लिए इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर सहित समाज के सभी अंगों को समेकित रूप से मिलकर कार्य करना होगा,
UP International Trade Show उसके लिए एक बेहतरीन मंच बनकर उभरा है… pic.twitter.com/oKCOQXbi26
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 25, 2025
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का ये तीसरा संस्करण है। इसमें 80 देशों के 550 से ज्यादा बायर्स भी भाग ले रहे हैं। इसमें 2250 से अधिक एग्जीवीटर्स यूपी के 75 जिलों से सहभागी बनकर ब्रांड यूपी को बढ़ावा दे रहे हैं। यूपी को देश और दुनिया के सामने दिखाने का ये बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
PM एक्सपो मार्ट में स्टॉल पर गए, प्रोडक्ट के बारे में जाना
PM मोदी इंडिया एक्सपो मार्ट में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर हॉल नंबर-1 पहुंचे। यहां स्टॉल देखा। कारोबारियों से बात की। प्रोडक्ट के बारे में जाना। इसके बाद वो सेकेंड फ्लोर पर जाएंगे।
#WATCH | गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) का दौरा किया।
यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। रूस एक भागीदार देश के रूप में भाग लेगा। इस व्यापार… pic.twitter.com/voBuQvcQdH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2025
पीएम मोदी का CM योगी ने स्वागत किया
पीएम मोदी नोएडा पहुंच चुके हैं। यहां इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। मोदी का यह दौरा करीब 45 मिनट का होगा।
29 सितंबर तक चलेगा ट्रेड शो
ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा। शो में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो होगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। हर दिन सुबह से रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।



Post Comment