आपदा प्रबंधन मुख्यालय के नए भवन का लोकार्पण, CM योगी ने कहा- यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए

आपदा प्रबंधन मुख्यालय के नए भवन का लोकार्पण, CM योगी ने कहा- यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए

लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी में ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारंभ और आपदा के समय राहत-बचाव में प्रशंसनीय कार्य करने वाले SDRF, PAC व अग्निशमन सेवा के आठ कार्मिकों का सम्मान भी हुआ।

मुख्‍यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा, हमें उत्तर प्रदेश को ऐसा सशक्त राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक किसी भी संकट की घड़ी में सरकार के साथ-साथ स्वयं भी अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह तैयार रहे। आपदा के प्रति पहले से सतर्कता, तैयारी और जागरूकता जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर पर ला सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपदा प्रबंधन हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। असामान्य आचरण से नुकसान बढ़ता है, जबकि थोड़ी सी अवेयरनेस बड़ी हानि को नियंत्रित कर सकती है।

111 मौतों पर जताया दु:ख

मुख्‍यमंत्री योगी ने हाल ही में खराब मौसम के कारण एक ही दिन में हुई 111 मौतों पर गहरा दु:ख और नाराजगी व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि लखनऊ सहित फतेहपुर, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ जैसे कई जनपदों में अचानक बदले मौसम से ये मौतें हुईं, जिन्हें बेहतर समन्वय से रोका जा सकता था।

अर्ली वार्निंग सिस्‍टम प्रभावी बनाने के निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को आपदा से बचाव के लिए ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ को तुरंत प्रभावी बनाने और आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ काम करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed