असम में दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल का उद्घाटन, PM मोदी बोले- मैं शिव भक्त, जहर निगल लेता हूं

असम में दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल का उद्घाटन, PM मोदी बोले- मैं शिव भक्त, जहर निगल लेता हूं

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं। रविवार को उन्‍होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसकी लागत 6300 करोड़ रुपये है। अपने संबोधन में पीएम ने कहा, साथियों, ऑपरेशन सिदूंर के बादकल मेरा पहली बार असम आना हुआ। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली। इसलिए आज मां कामाख्या की धरती पर, एक अलग ही पुण्य अनुभव हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये भी सोने पर सुहागा है कि यहां जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इसकी आप सबको बधाई। मैंने लाल किले से श्रीकृष्ण को याद किया था। हमारा ये मंगलदोई तो वह स्थान है, यहां संस्कृति की त्रिवेणी में भविष्य का गौरव का है।

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पीएम बोले- वीडियो देखकर दुख हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने भारत रत्न भूपेन हजारिका का जन्मदिवस मनाया, कल उनके सम्मान में बहुत बड़े कार्यक्रम का मैं हिस्सा बना। हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, बीजेपी की डबल इंजन की सरकार उसे पूरा करने में जुटी है। कल रात को मुझे सीएम सरमा ने एक बात बताई, वीडियो दिखाया, जिसे देख कर मुझे बहुत चोट पहुंची। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का बयान मुझे दिखाया। जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत असम गौरव भूपेन दा हजारिका जो को भारत रत्न दिया। उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है।

उन्‍होंने कहा कि मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दें। लेकिन बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता है। आप मुझे बताएं, भूपेन दा को भारत रत्न देने का मेरा फैसला सही या नहीं है।

असम में दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल का उद्घाटन, PM मोदी बोले- मैं शिव भक्त, जहर निगल लेता हूं

कांग्रेस ने भूपेन दा का मखौल उड़ाकर गलत किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भूपेन दा का मखौल उड़ाकर गलत किया, भारत के सपूत का कांग्रेस अपमान करती है। मैं जानता हूं इनकी पूरी कौम मुझ पर टूट पड़ेगी कि मोदी फिर से रोना रोने लगा, मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी, यही मेरे मालिक हैं, पूजनीय हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। नामदार जब कामदार की पिटाई करते हैं, दर्द के कारण कामदार के मुंह से आवाज निकल जाए तो नामदार उनको और पीटते हैं, ऐसा अहंकार सार्वजनिक जीवन में शोभा नहीं देता है।

उन्‍होंने कहा, हर चुनाव में हिमंता और उनकी टीम को बार-बार यहां समर्थन मिल रहा है, हाल के पंचायत चुनाव में बीजेपी को भारी जीत दिलाई है। भाजपा सरकार भारत के विकास का असम को ग्रोथ इंजन बनाने का काम कर रही है। हमारी सरकार टॉप कनेक्टेड स्टेट और हेल्थकेयर में संपन्न कर रही है। साथियों, पूरा देश आज विकसित भारत के निर्माण के लिए साथ होकर आगे बढ़ रहा है। हमारे नौजवान साथियों के लिए विकसित भारत सपना और संकल्प है। हमारे नॉर्थ ईस्ट की इसमें बहुत बड़ी भूमिका है।

21वीं सदी के 25 साल बीते, अगला हिस्सा नॉर्थ ईस्ट का

मोदी ने दरांग में कहा कि आजादी के बाद बड़े शहर, बड़े कारखाने पूर्वी-पश्चिम भारत में बने, नॉर्थ पीछे रह गया, अब भाजपा सरकार इसे बदल रही है। 21वीं सदी के 25 साल बीत गए हैं। अब इस सदी का अगला हिस्सा नॉर्थ ईस्ट का है। अब आपका टाइम है, असम का टाइम आया है। किसी भी क्षेत्र विकास के लिए तेज कनेक्टिविटी जरूरी है। इसलिए हमारी सरकार का फोकस नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी पर रहा है। 5G, इंटरनेट, रेल, रोड, हवाई कनेक्टिविटी से टूरिज्म का विस्तार हुई, विकास हुआ। इससे नौजवानों को रोजगार मिला है।

उन्‍होंने कहा, आजादी के 6 दशक तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही, असम में दशकों तक कांग्रेस रही, लेकिन कांग्रेस ने 60-65 सालों में ब्रह्मपुत्र पर केवल 3 पुल बनाए, फिर आपने हमे काम करने का मौका दिया, हमारी सरकार ने 10 साल में 6 बड़े ब्रिज बना दिए।

हम अगले 25-50 साल के हिसाब से देश डेवलप कर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि हम आज के नहीं, अगले 25-50 साल के हिसाब से देश के डेवलप कर रहे हैं। मैंने लाल किले से कहा था- आप GST में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म होगा, ठीक 9 दिन के बाद नवरात्र के पहले दिन GST की दरें कम हो जाएंगी। इससे असम के और देश के परिवारों को फायदा होगा।

उन्‍होंने कहा कि हमने सीमेंट पर टैक्स कम किया है, घर बनाने वाले का खर्चा कम होगा, कैंसर समेत कई बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, हेल्थ बीमा सस्ता होगा, बाइक-कार सस्ती होंगी। कार कंपनियां विज्ञापन दे रही हैं, जिसमें कीमत होने की बात है। GST कम करने का फैसला आपके त्योहारों की चमक और बढ़ाने वाला है।

स्‍वदेशी पर ज्‍यादा जोर

प्रधानमंत्री ने दरांग जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि अब जो भी खरीदेंगे वो स्वदेशी होगा, मेरी स्वदेशी की व्याख्या सिंपल है, कंपनी कोई भी हो, किसी देश की हो, लेकिन वह हिंदुस्तान में बना होना चाहिए, पैसा किसी भी देश का हो, लेकिन पसीना मेरे देश के नौजवान का होना चाहिए। जो भी मेड इन इंडिया होगी, उसमें मेरे भारत की मिट्टी की महक होनी चाहिए।

घुसपैठियों को हमारी जमीनों पर कब्जा नहीं करने देंगे

पीएम मोदी ने जनता को सलाह देते हुए कहा कि पाकिस्तान का झूठ, कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है। आपको कांग्रेस से बचकर रहना है। कांग्रेस घुसपैठियों की हिमायती है। कांग्रेस ने हमारे आस्था के स्थानों पर, गरीबों-आदिवासियों की जमीन पर डाका डाला है। सीएम हिमंता के नेतृत्व में असम में अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। घुसपैठियों से जमीन मुक्त कराई गई है। आज वो जमीन वापस ली गई है। वहां किसानों के लिए परियोजना चल रही है। युवा कृषि सैनिक बनकर खेती कर रहे हैं।

अपनी स्पीच के दौरान पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण देती है। कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है। मोदी ने कहा- मैं सीना तान कर चुनौती को स्वीकार करता हूं, घुसपैठियों को बचाने वालों को भुगतना पड़ेगा, ये देश उनको माफ नहीं करेगा, असम की विरासत को बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा।

Post Comment

You May Have Missed