यूपी में पछुआ हवा से बदलेगा मौसम, सभी जिलों में ग्रीन-डे का अलर्ट

यूपी में पछुआ हवा से बदलेगा मौसम, सभी जिलों में ग्रीन-डे का अलर्ट

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे में पछुआ हवा की रफ्तार धीमी पड़ी है। मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आने वाले दो दिनों में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। प्रदेश में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं, शुक्रवार को सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जिसका अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान अमेठी का रहा, जिसका तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि 48 घंटों में पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। अगले तीन दिन में, दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि रात में हल्की ठंड अभी जारी रहने वाली है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से आंधी बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके प्रभाव से पश्चिमी यूपी के कुछ जिले में हल्की बारिश भी हो सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आईएमडी के मुताबिक पूर्वी असम के आस-पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

वहीं, कृषि वैज्ञानिक मुकेश का कहना है कि किसानों को गेहूं और सरसों की सिंचाई अभी नहीं करनी चाहिए। हवा के कारण फसलों के गिरने का खतरा बन जाएगा। अभी 2-3 दिन मौसम के मिजाज को देखने के बाद ही सिंचाई करें, इस बार मौसम के मिजाज को देखकर लगता है कि पैदावार कम होगा।

Post Comment

You May Have Missed