उत्तर प्रदेश
एजुकेशन
राजनीति
UP Board, UP Board High School Result 2025, UP Board Intermediate Result 2025, UP Board Marksheet, UP Board Result 2025, UP Government, यूपी बोर्ड, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025, यूपी बोर्ड मार्कशीट, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025, यूपी सरकार
Shailendra Singh
0 Comments
10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में UP Board, इस बार वाटरप्रूफ मिलेंगी मार्कशीट
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं व मूल्यांकन के बाद अब बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। इस बार परीक्षा परिणाम के बाद परीक्षार्थियों को जो मार्कशीट दी जाएगी, वह बिल्कुल नए तरीके की होगी। यह वाटरप्रूफ होगी, जो पानी में भीग जाने के बाद भी सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही यह इंद्रधनुष कलर में भी दिखेगी।
इस बार की मार्कशीट धूप में देखने पर अलग कलर तो छांव में देखने पर अलग कलर की दिखाई पड़ेगी। इसमें को ए-4 साइज की बन रही मार्कशीट पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। इसमें कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, मार्कशीट को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भी यह पहल महत्वपूर्ण है।
20 अप्रैल के बाद आ सकता है रिजल्ट
अब यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी तेज कर दी है। साल 2024 की परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, मूल्यांकन तय अवधि में पूर्ण हो जाने से अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक यानी 13 कार्य दिवसों में कराई गई।
261 केंद्रों पर जांची गई थी कापियां
इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे प्रदेश में 261 केंद्र बनाए थे। हाईस्कूल परीक्षा की 1,63,22,248 कापियों के मूल्यांकन के लिए 84,122 परीक्षक लगे थे। 8,473 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे। इंटरमीडिएट परीक्षा की 1,33,71,607 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 50,601 परीक्षक एवं 5,471 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। यूपी बोर्ड मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में बनाए गए कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की गई।



Post Comment