उत्तर प्रदेश
राजनीति
Akhilesh Yadav, CM Yogi, Deputy CM Keshav Prasad Maurya, Keshav Maurya, SP MP, UP Assembly Elections 2025, UP Assembly Elections 2027, Yogi Adityanath, अखिलेश यादव, केशव मौर्य, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी विधानसभा चुनाव 2027, योगी आदित्यनाथ, सपा सांसद, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
महोबा में अखिलेश यादव ने केशव मौर्य पर कसा तंज, बोले- वे सरकारी नौकर बनकर रह गए
महोबा: समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने महोबा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा। कहा कि उन्होंने क्या सपना देखा था और क्या हासिल हुआ? गवर्नमेंट सर्वेंट बनकर रह गए हैं। उन्होंने इशारों में सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग काला चश्मा लगाकर होली खेल रहे हैं, जो एक रंगी लोग हैं, जनता उन्हें हटाने का काम करेगी। दरअसल, गोरखपुर में योगी ने काला चश्मा पहनकर होली खेली थी।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट पर सपा सांसद ने कहा कि चुनाव आते-आते फिर से ये जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। महोबा में रविवार को अखिलेश यादव सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के बेटे की शादी में शामिल हुए। उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन उत्तर प्रदेश को लूट रहे हैं। साल 2027 में बीजेपी को सबसे बुरी हार होगी।
शिवाजी महाराज का भाजपा से कोई संबंध नहीं
अखिलेश यादव ने औरंगजेब मामले पर कहा कि भाजपा अपनी नाकामी में पर्दा डालने के लिए ऐसी बातें करती है। छत्रपति शिवाजी महाराज से बीजेपी के लोगों का कोई संबंध नहीं। शिवाजी महाराज हमारे पूजनीय हैं। हमारे परिवार के हैं, यहां जितने लोग खड़े हैं, सबके परिवार से उनके संबंध हैं। लेकिन मैं दावे से कह सकता हूं कि भाजपा के परिवार से उनका कोई संबंध नहीं है। एक मनु महाराज आए थे, जिन्होंने हम सब को आपस में बांट दिया।
सीएम को वित्त मंत्री खन्ना, गन्ना की कहानी सुनाते हैं
सपा प्रमुख ने कहा कि होली में कई जगह सूचना मिली कि ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, लोगों की जान भी गई। पुलिस वालों को दौड़ाकर पीटा गया। जहां के वित्त मंत्री है, उस शाहजहांपुर में पुलिस वालों पर पथराव कर दौड़ाया और मारा पीटा गया। सीएम के बगल में बैठने वाले वित्त मंत्री खन्ना गन्ना वाली कहानी सुनाते है। डायल 100 से 112 हुआ। तबसे पुलिस ने भी अपना रेट बढ़ा लिया है।
PDA समाज एकजुट हुआ है
सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अभी तक की सबसे बुरी हार हारेगी। लोकसभा में हार से ये जान नहीं पा रहे कि कैसे हार गए। ये PDA समाज एकजुट हुआ है। उससे हमें आपको दूर करने के लिए 80:20 करेंगे। 80: 20 वहीं कह सकता है, जो योगी नहीं है। भाजपा सरकार में मूंगफली खरीद के लिए बने केंद्रों में भी भ्रष्टाचार हुआ है। इस बेइमानी में सरकार और बीजेपी के लोग शामिल है।



Post Comment