लखनऊ में कॉकरोच पार्टी चीफ दीपके बोले- आंदोलन करना सबसे बड़ी देशभक्ति, पेपर लीक के जिम्मेदार दें इस्तीफा
लखनऊ: राजधानी स्थित इको गार्डन में शुक्रवार को छात्रों और वनडे एग्जाम की तैयारी कर रहे लगभग छह हजार अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके भी इसमें शामिल हुए। वह करीब 40 मिनट तक रुके। भाषण दिया, 20 जून को दिल्ली आने का आह्वान किया। इसके बाद निकल गए।
अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने कहा, ‘हमारा देश एक आंदोलन से बना था। आंदोलन नहीं हुआ होता तो आज आजादी भी नहीं मिलती। अगर देश में इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन ना होता तो आज लोकतंत्र ना होता। आंदोलन करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। चाहे लेखपाल हो, UPSI हो, NEET हो या CBSE, जो-जो भी इनके पेपर लीक करने के दोषी होंगे, सबको रिजाइन करना होगा।’
Abhijeet Dipke live from Eco Garden, Lucknow!#CJP #Lucknow #EcoGarden @abhijeet_dipke @CJP_for_India pic.twitter.com/Ixj0UTOXeU
— Anamika Pal (@BindasWith) June 12, 2026
जितने भी जिम्मेदार होंगे, सबको रिजाइन करना होगा
कॉकरोच पार्टी चीफ दीपके ने प्रदर्शनकारियों से कहा, हमारा देश एक आंदोलन से बना था। आंदोलन नहीं हुआ होता तो आज आजादी भी नहीं मिलती। अगर देश में इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन ना होता तो आज लोकतंत्र ना होता। आंदोलन करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। …तो आप सब से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि 20 जून को दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट में आप सभी लोग शामिल हों। चाहे लेखपाल हो, UPSI हो, NEET हो या CBSE, जो-जो भी इनके पेपर लीक करने के दोषी होंगे, सबको रिजाइन करना होगा।
ईको गार्डेन में सुबह 10 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। अभिजीत दोपहर डेढ़ बजे हाथ में संविधान की किताब लेकर इको गार्डन पहुंचे। उन्हें पुलिस ने सुरक्षा घेरे में अंदर तक पहुंचाया। प्रदर्शन के दौरान RAF (रैपिड एक्शन फोर्स), पीएसी और लोकल पुलिस के 1500 से ज्यादा जवान तैनात रहे।
Abhijeet Dipke live from Eco Garden, Lucknow!
Dharmendra Pradhan Must Resign! #CJP #Lucknow #EcoGarden @abhijeet_dipke @CJP_for_India pic.twitter.com/4Gs2ks347N— Anamika Pal (@BindasWith) June 12, 2026
अभिजीत दीपके का विरोध भी हुआ
सैकड़ों छात्र और समर्थक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे। उन्होंने ‘पेपर लीक बंद करो, बंद करो’ और ‘UPSI स्कोर कार्ड जारी करो, जारी करो’ के नारे लगे। कुछ छात्र-अभ्यर्थियों ने कॉकरोच पार्टी और अभिजीत दीपके का विरोध भी किया। कहा- हमारे इस आंदोलन का कॉकरोच पार्टी से कोई मतलब नहीं है। वे राजनीति कर रहे हैं। अगर अभिजीत दीपके यहां आ गए, तो हमारा आंदोलन तहस-नहस हो जाएगा।
इससे पहले गुरुवार देर रात 2.20 बजे अभिजीत दीपके लखनऊ पहुंचे। उन्होंने टीम इंडिया की टी-शर्ट पहन रखी थी। अमौसी एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा- हम दिल्ली और पुणे की तरह ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। हम कहीं से कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। बस लोकतंत्र में अपनी बात रख रहे हैं, जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। अभिजीत दीपके की कॉकरोच पार्टी ने इससे पहले 11 जून को पुणे और 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।
कॉकरोच पार्टी के समर्थक और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन अलग
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक और UPSI भर्ती अभ्यर्थी अलग-अलग हो गए हैं। दोनों अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे हैं। रिपोर्टर फरीदुल हसन ने बताया- UPSI और लेखपाल के अभ्यर्थी अलग प्रदर्शन कर रहे हैं और जो अभिजीत के समर्थक हैं वह दूसरा गुट बनाकर अलग प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों गुट अगल-बगल प्रदर्शन कर रहे हैं।



Post Comment