जनता दर्शन में CM Yogi ने सुनीं समस्याएं, दिव्यांगों को दी चार्जेबल इलेक्ट्रॉनिक स्टिक

जनता दर्शन में CM Yogi ने सुनीं समस्याएं, दिव्यांगों को दी चार्जेबल इलेक्ट्रॉनिक स्टिक

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति की समस्या लंबित न रहे और उसे शीघ्र समाधान मिले।

जनता दर्शन के दौरान दो दिव्यांगों को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टिक प्रदान की। ये स्टिक चार्जेबल हैं और दिव्यांगों के लिए काफी सहायक साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने इस पहल के माध्यम से दिव्यांगजन समुदाय की भलाई के लिए अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया।

ये अधिकारी भी रहे मौजूद

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

Previous post

यूपी के सभी जिलों में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय, मंडल स्तर पर होंगे क्षेत्रीय कार्यालय

Next post

यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेलंगाना ने आपदा घोषित की गई ‘लू’

Post Comment

You May Have Missed