उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Elections 2025, Bihar Elections 2025, BJP, Congress, Modi in Gayaji, Narendra Modi, PM Modi, PM Modi in Bihar, PM Modi in Gayaji, RJD, RLD, SP, आरएलडी, आरजेडी, कांग्रेस, गयाजी में पीएम मोदी, गयाजी में मोदी, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, बिहार चुनाव 2025, बिहार में पीएम मोदी, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, भाजपा, सपा
Shailendra Singh
0 Comments
गयाजी में PM मोदी बोले- कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े, हम उन्हें देश से निकालकर रहेंगे
गयाजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "RJD और उसके सहयोगी दल बिहार की जनता को सिर्फ़ अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्हें गरीबों के सुख-दुख, मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि वे बिहार के लोगों को अपने राज्य में घुसने नहीं… pic.twitter.com/C2ocqjwgcP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और कुर्सी भी जाएगी
पीएम मोदी ने कहा कि जिसने पाप किया है, वो अपने पाप को दूसरों से छिपाता है, लेकिन खुद तो जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है। कोई बेल पर बाहर है, कोई रेल के खेल में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। ये लोग कानून का विरोध कर रहे हैं। ये लोग मोदी को भांति-भांति की गाली दे रहे हैं। बाबा साहेब ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि सत्ता के भूखे लोग भ्रष्टाचार करेंगे और कुर्सी से चिपके रहेंगे। अब भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और कुर्सी भी जाएगी।
प्रधानमंत्री के मंच पर RJD के 2 विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी भी मौजूद रहे। विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव हाल में ही रेप केस में हाईकोर्ट से बरी होकर जेल से बाहर निकले हैं। निचली अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
PM के भाषण की 5 बड़ी बातें
हर गरीब को घर
मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। मेरा संकल्प है, जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए। केवल बिहार में 38 लाख से अधिक घर बने हैं।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मेरा संकल्प है कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ, पिछले 11 सालों में 4 करोड़ से ज़्यादा गरीबों को पक्का घर दिया गया है। अकेले बिहार में 38 लाख से ज़्यादा घर बनाए गए हैं…"… pic.twitter.com/vMLZApDNmE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
आतंकियों को पाताल में दफना देंगे
बिहार की धरती पर लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मैंने यहां से आतंकियों को मिटाने का संकल्प लिया। दुनिया ने देखा कि ये पूरा हुआ। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाए, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन कर के रहेगी।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी।"
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/zfCqOjWJ0I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
RJD के लिए बिहारी वोट बैंक
लालटेन युग में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इनलोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया। राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लालटेन राज में ये इलाका लाल आतंक से जकड़ा था। माओवादियों के कारण शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। हजारों गांवों तक बिजली के खंभे नहीं… pic.twitter.com/zc2vxAXeX3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
कांग्रेसियों को बिहारी से नफरत
कांग्रेस-राजद को जनता के पैसों से मतलब नहीं रहा। उनका मकसद रहा है, अपनी तिजौरी भरना है।जनता के सुख-दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है… इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी व्यर्थ नहीं गया है। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों… pic.twitter.com/VF8NmZ9Gb6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
बिहार की डेमोग्राफी बदल रही
देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बिहार की सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। जिन चीजों पर भारत के लोगों का अधिकार है, उसपर डाका नहीं डालने देंगे। इसके लिए मैंने डेमोग्राफी मिशन की बात की है। हम घुसपैठियों को बाहर करके रहेंगे। कांग्रेस-राजद जैसे दल अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं।
#WATCH | गयाजी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "24 नवंबर 2005 को जब NDA की सरकार बिहार में सत्ता में आई तो हमने काम करना शुरू किया लेकिन पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया था… आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है… इसके अलावा हाल… pic.twitter.com/YTfJbjhAyx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
नीतीश कुमार ने कहा- 2005 के बाद बिहार में काम शुरू हुआ
नीतीश कुमार ने कहा- 2005 में जब एनडीए की सरकार आई तब काम होना शुरू हुआ। उसके पहले कोई काम नहीं हुआ। हमन बिहार के विकास में चारों तरफ से लगे हुए हैं। बिहार का तेजी से विकास हो रहा है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क हो। सब जगह काम हो रहा है।



Post Comment