उत्तर प्रदेश
राजनीति
Cyclone Montha, Effect of Cyclone Montha in UP, Montha, Montha storm, Rain in Bareilly, Rain in Lucknow, Rain in UP, UP Meteorological Department, UP News, तूफान मोन्था, बरेली में बारिश, मोन्था, मोन्था तूफान, यूपी में तूफान मोन्था का असर, यूपी में बारिश, यूपी मौसम विभाग, लखनऊ में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
यूपी में तूफान मोन्था का असर, लखनऊ-बरेली समेत 15 शहरों में बारिश; 31 जिलों में अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तूफान मोन्था का असर दिखने लगा है। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, संभल और बरेली सहित 15 शहरों में बारिश हो रही है। काशी में बारिश से जलभराव हो गया है। बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे ठंड बढ़ गई है। पूर्वांचल के अधिकतर जिलों में बादल छाए हैं।
गुरुवार को 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान का असर 3 दिन यानी 1 नवंबर तक रहेगा। आज और कल पूर्वांचल में भारी बारिश हो सकती है। सुबह-सुबह हुई बारिश की वजह से स्कूल जा रहे बच्चे रेनकोट और छाते लेकर दिखाई दिए। ऑफिस जा रहे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
बुधवार को ओडिशा पहुंचा तूफान
लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना दाब तेजी से सक्रिय होकर चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ में बदल चुका है। यह तूफान बुधवार को ओडिशा पहुंच गया था। प्रदेश में आज से तूफान का असर दिख रहा है।
ललितपुर में तीन दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए
ललितपुर में गुरुवार तड़के से ही बारिश हो रही है। मड़ावरा में सुबह करीब 4 बजे से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही हैं। रविवार दोपहर से ही लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। आसमान में बादल छाए हैं।
31 जिलों में बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



Post Comment