हाथ-पैरों में दर्द और ऐंठन बनी रहती है, डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

हाथ-पैरों में दर्द और ऐंठन बनी रहती है, डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

Healthy Diet: बारिश और ठंड के दिनों में हाथ पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या बढ़ने लगती है। मौसम में नमी और ठंड गठिया के दर्द को भी बढ़ाते हैं। हालांकि, कई बार शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होने पर भी दर्द तेज हो जाता है। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। कई बार ये दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि काम करना और रात में सोना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी हाथ-पैर और शरीर में दर्द रहता है तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर आहार

  • दूध और दूसरे डेयरी उत्पादशरीर को स्वस्थ रखने के लिए दूध को अच्छा माना जाता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। खासतौर से गाय के दूध में विटामिन डी की मात्रा ज्यादा होती है। आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, पनीर और चीज का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी पूरी होगी।

  • फल और संतरा संतरा भी काफी ज्यादा कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। इसलिए डाइट में रोजाना 1-2 संतरे जरूर शामिल करें। इसके अलावा दूसरे फलों के जूस भी फायदा करते हैं। जूस पीने से शरीर को ताकत मिलेगी और हड्डियां भी मजबूत होंगी।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इनसे शरीर को कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। हड्डियों में दर्द की समस्या दूर होगी और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलेगी।

  • सोयाबीन और अनाज खाने में सोयाबीन से बने उत्पाद और साबुत अनाज की मात्रा बढ़ा दें। शाकाहारी लोगों के लिए ये दोनों चीजें कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर मानी जाती हैं। इसके अलावा ड्राईफ्रूट्स और सीड्स भी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

  • अंडाखाने में अंडा जरूर शामिल करें। अंडे में भरपूर प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम और विटामिन डी भी पाया जाता है। आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी अंडा फायदेमंद साबित होता है। आप डेली 1-2 अंडा खा सकते हैं। इससे शरीर के दर्द में काफी राहत मिलेगी।

Post Comment

You May Have Missed