तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच, बहुमत से दो कम; शपथ समारोह कैंसिल

तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच, बहुमत से दो कम; शपथ समारोह कैंसिल

चेन्‍नई: तमिलनाडु में थलपति विजय के सरकार बनाने पर राजनीतिक सस्पेंस अब भी बरकरार है। TVK चीफ और एक्टर विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बहुमत का आंकड़ा न होने के कारण आज होने वाला विजय का शपथ समारोह कैंसिल हो गया है।

अब सिर्फ दो विधायकों का समर्थन चाहिए

दरअसल, विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) के 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। IUML और VCK ने अब तक समर्थन पत्र नहीं दिया है। दोनों के पास 2-2 विधायक हैं। विजय को भी बहुमत के लिए महज 2 विधायक और चाहिए।

इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। मगर, राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।

तमिलनाडु चुनाव 2026: TVK को 4 पार्टियों का समर्थन

कुल सीटें: 234 । बहुमतः 118

पार्टी- सीटें

TVK- 108

कांग्रेस- 5

CPI- 2

CPI (M)- 2

VCK- 2 (समर्थन बाकी)

कुल- 119

VCK ने दिन में समर्थन की बात कही, रात तक कोई एक्शन नहीं

VCK चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रूप से कहा कि उनकी पार्टी TVK को समर्थन देगी। मगर, देर रात तक राज्यपाल को समर्थन का औपचारिक पत्र नहीं सौंपा। इससे विजय की शनिवार को होने वाली CM पद की शपथ एक बार फिर टल गई। राज्यपाल कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम को हुई बैठक में विजय के पास केवल 116 विधायकों का ही रिकॉर्ड था।

DMK नेता बोले- विजय अकेले जाते तो सरकार बनाने का न्योता मिल जाता

तमिलनाडु में जारी सत्ता संघर्ष पर DMK नेता टीकेएस इलंगोवन ने कहा कि अगर वे 107 सीटों के साथ अकेले राज्यपाल के पास जाते, तो उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाया जा सकता था। विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, इसलिए राज्यपाल उन्हें सबसे बड़ी पार्टी मान सकते थे और सदन में बहुमत साबित करने को कहते।

हालांकि, अब जब वे दूसरी पार्टियों का समर्थन लेकर गए हैं और संख्या 112 तक पहुंची है, तो राज्यपाल निश्चित तौर पर पूर्ण बहुमत देखेंगे। ऐसे में सरकार भी साफ बहुमत का इंतजार करेगी।

AIADMK के दिनाकरन का आरोप- TVK हॉर्स ट्रेडिंग कर रही

AMMK के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि हमारी पार्टी AIADMK का समर्थन कर रही है। सरकार बनाने के लिए एडप्पादी के. पलानीस्वामी के समर्थन में राज्यपाल को पत्र सौंपा गया था। उस पत्र पर हमारी पार्टी के विधायक कामराज ने भी हस्ताक्षर किए थे। इसे उनके सचिव के जरिए भेजा गया था। जब मैंने टीवी पर देखा कि हमारी पार्टी ने विजय की पार्टी TVK का समर्थन किया है, तो मैं हैरान रह गया।

उन्‍होंने कहा कि टीवी पर दिखाया गया पत्र या तो फर्जी है या फिर यह विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला हो सकता है। मैंने अपने विधायक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने AIADMK के समर्थन वाले पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। मैंने राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। ऐसे संदिग्ध पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

Post Comment

You May Have Missed