उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
flood alert, Indian Meteorological Department, Landslide in Himachal, Meteorological Department, rain alert, Rain in MP, Rain in UP, एमपी में बारिश, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, मध्यप्रदेश में भारी बारिश, मौसम विभाग, यूपी में बारिश, हिमाचल में लैंडस्लाइड
Shailendra Singh
0 Comments
मध्यप्रदेश के 20 शहरों में भारी बारिश, हिमाचल में अब तक 69 लोगों की मौत
नई दिल्ली: देश में मानसून लगातार अपना असर दिखा रहा है। मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार (4 जुलाई) को भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है।
राजस्थान में 1 जून से अब तक 167.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 137% ज्यादा है। वहीं, लगातार मानसून एक्टिव होने से अब एक भी जिला सूखा नहीं है। जबकि पिछली जुलाई के पहले हफ्ते तक 14 जिले सूखे की चपेट में थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं।
यूपी में भी तेज बारिश जारी
उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश जारी है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। यहां गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है।
देश के इन राज्यों में ज्यादा बारिश
नगालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा-दादरा एंड नगर हवेली और दमन
एवं दीव, छत्तीसगढ़।
मध्यम बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, अंडमान एंव निकोबार, कर्नाटक, केरल।
कम बारिश
मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप।



Post Comment