उत्तर प्रदेश
राजनीति
flood alert, heavy rain alert in UP, rain alert, Rain in Bareilly, Rain in Lucknow, rain in Pilibhit, UP Meteorological Department, UP News, पीलीभीत में बारिश, बरेली में बारिश, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी मौसम विभाग, लखनऊ में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
यूपी के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बरेली-पीलीभीत समेत आठ शहरों में स्कूल बंद
लखनऊ: वाराणसी और लखनऊ सहित प्रदेश के 20 शहरों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते आठ शहरों में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इनमें बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, हाथरस, अलीगढ़, संभल, अमेठी और पीलीभीत शामिल हैं। पीलीभीत में देवहा और शारदा नदी उफान पर हैं। पानी आबादी वाले इलाकों में घुसने लगा है। इसके चलते पीलीभीत-टनकपुर हाईवे डूब गया है। ऑफिसर्स कॉलोनी में अधिकारियों के घरों में चार फीट तक पानी भर गया। हालात बिगड़ने पर अधिकारियों ने अपने घर खाली कर होटल में शरण ली।
सहारनपुर में हथिनीकुंड बैराज ओवरफ्लो हो गया। 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते यमुना नदी उफान गई। निचले इलाकों में बाढ़ की खतरा बढ़ गया है। इसी बीच, जान जोखिम में डालकर नदी से 5 क्विंटल का पेड़ निकालने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि बहकर आ रहे पड़े को निकालने के लिए 7 युवक को नदी में कूद जाते हैं, फिर किसी तरह से पेड़ नदी किनारे लाते हैं।
प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 64 जिलों में औसतन 21.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 7.1 मिमी से 208% ज्यादा है। प्रदेश में अब तक 601 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने भी पूरे सीजन के लिए लगभग 601 मिमी बारिश का अनुमान जताया था। यानी कोटे के बराबर बारिश अब तक हो चुकी है।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगस्त में सामान्य बारिश हुई। अब मानसून अपने अंतिम चरण में है, जिससे अगले 4 दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना है।
कानपुर के आसपास भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में कानपुर देहात, कानपुर नगर और उन्नाव में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
25 जिलों में बारिश भारी का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल और बदायूं।



Post Comment