उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
cloud burst in Himachal, heavy rain alert, heavy rain in Ahmedabad, heavy rain in Gujarat, heavy rain in Himachal Pradesh, Heavy rain in the country, Indian Meteorological Department, अहमदाबाद में भारी बारिश, गुजरात में भारी बारिश, देश में भारी बारिश, भारतीय मौसम विभाग, भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, हिमाचल में बादल फटा
Shailendra Singh
0 Comments
देश में भारी बारिश से हाहाकार: अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, हिमाचल में 5 जगह बादल फटा
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में बीते 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। दमकल विभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया।
इस सीजन में अब तक अहमदाबाद में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है। सूरत में भी लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।
गुजरात के नवसारी में भारी बारिश, जिले के 54 रास्ते बंद
VIDEO | Gujarat: Heavy rainfall lashes Navsari. 54 routes shut across district amid heavy downpour.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/83gjYYwxAf
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2025
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फटा बादल
इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले में पिछले 24 घंटों में जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटा। इसके चलते अचानक आई बाढ़ में 9 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इसके बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 4 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।
धर्मशाला के खनियारा से लापता एक मजदूर को आज सुबह सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं, कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंस गए हैं। डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पानी बरसा।
NHPC के प्रोजेक्ट साइट से एक और शव मिला
हिमाचल में कुल्लू के जीवा नाला के नजदीक NHPC के प्रोजेक्ट साइट से एक और व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रशासन के मुताबिक, अब तक मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। 8 लोग अब भी लापता हैं। इनकी तलाश में पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को यहां बादल फटा था। इसके बाद NHPC की प्रोजेक्ट साइट को नुकसान हुआ था।
माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाला नया रास्ता लैंडस्लाइड से बंद
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाला नया मार्ग बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से बंद हो गया। तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। जबकि बैटरी कार और हेलिकॉप्टर सेवा दोनों सस्पेंड है।
ओडिशा के संभलपुर में भारी बारिश
ओडिशा में संबलपुर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इससे यहां सामान्य जीवन पर असर पड़ा है। सड़कों पर पानी भरने से आवाजाही पर असर हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने 30 जून तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
केरल में तेज बारिश, 3 जिलों में रेड अलर्ट
गुरुवार को केरल में मानसूनी बारिश तेज हो गई। एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई। IMD ने इन तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश और तेज हवाओं के तिरुवनंतपुरम में कई जगह बड़े-बड़े होर्डिंग्स गिर गए, पेड़ उखड़ गए। IMD ने इडुक्की, मल्लापुरम और वायनाड जिलों के लिए रेड अलर्ट और राज्य के अन्य 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तरप्रदेश के वाराणसी में बारिश, लोगों को गर्मी से राहत
VIDEO | Uttar Pradesh: Heavy rains in Varanasi bring relief from sweltering heat and humid weather.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qhJpfDjdpe
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2025
देश के इन राज्यों में ज्यादा बारिश
जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और झारखंड।
मध्यम बारिश
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।
कम बारिश
छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम।



Post Comment