UP Diwas पर जनपद, मण्डल और राज्य स्तर पर आयोजित किये जायेंगे भव्य कार्यक्रम

मैत्री महोत्सव 2026 बना सांस्कृतिक एकता एवं पर्यटन प्रोत्साहन का महापर्व: Jaiveer Singh 
  • पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों से इन सभी आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

UP News: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना एवं विकासात्मक उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन 24 से 26 जनवरी 2026 तक भव्य एवं समारोहपूर्वक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम के अंतर्गत लखनऊ, नोएडा सहित प्रदेश के समस्त जनपदों में एक साथ किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल (लखनऊ) में संपन्न होगा, जबकि प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद-स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं विकासपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन में सभी प्रदेशवासी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें: जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से इसका आयोजन दिल्ली, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार फिजी, मॉरीशस, मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड सहित अन्य देशोंमें स्थित भारतीय दूतावासों के सहयोग से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। जयवीर सिंह ने अपील किया है कि इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी प्रदेशवासी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और उत्तर प्रदेश के नए, वैभवशाली उदय के स्वरूप को साक्षात देखने का अवसर प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पूरे प्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ आगंतुक अपने-अपने जिलों की प्रगति, परंपरा और विकास यात्रा का अवलोकन कर सकेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के विचार सुनने का भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। मंत्री जयवीर सिंह ने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आयोजन लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल एवं नोएडा स्थित शिल्पग्राम में होगा, जबकि मुंबई सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया है कि नोएडा स्थित शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में उपरोक्त देशों के राजदूतों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित विभागों से उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Previous post

चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलो के पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर; जानें कीमतें बढ़ने का कारण

Next post

अनशन पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, आश्रम नहीं जाऊंगा

Post Comment

You May Have Missed