Gorakhpur News: बोलीं कुलपति- न्याय पूर्ण समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक

Gorakhpur News: बोलीं कुलपति- न्याय पूर्ण समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक
  • गोवि में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन, 48 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके निबन्धों का परीक्षण डॉ. मीता अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ एवं श्री शिप्रा श्रीवास्तव निदेशक स्प्रिंगर स्कूल द्वारा किया गया। जिसमें दिव्या उपाध्याय को प्रथम स्थान, पिंटू कुमार गुप्ता को द्वितीय स्थान एवं संजना पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहीं। मिशन शक्ति 5.0 की निदेशक प्रो. विनीता पाठक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक धनखड़ उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में स्त्रियों की भागीदारी बढ़ी है। विज्ञान, शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

महिलाओं के विवेक सम्मत निर्णय लेने की क्षमता में हुई वृद्धि

इस अवसर पर प्रो. राजवंत राव ने कहा कि समाज में महिलाओं की आर्थिक मामलों में परिवर्तनकारी भूमिका सुनिश्चित हुई है इसके साथ ही महिलाओं के विवेक सम्मत निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हुयी है। वहीं कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि न्याय पूर्ण समाज के निर्माण में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्ति की नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुस्तक मेला में प्रत्येक स्टॉल पर महिलाओं द्वारा किताबों को देखते हुए एवं किताबें खरीदते हुए दिखाई देती हैं। विश्वविद्यालय के अकादमी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्राओं की उपस्थिति काफी बढ़ी है। उन्होंने छात्राओं का आवाह्न किया कि देश के निर्माण में सृजनशील बने।

Post Comment

You May Have Missed