अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस; पढ़ें पूरी खबर

अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस; पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्‍ली: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों को एक झटका दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू की फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बदलाव पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 24 के तहत किया गया है और नए नियम 01 जुलाई से लागू होंगे। सरकार के इस फैसले के बाद आम आवेदकों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

नई व्यवस्था के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के आवेदकों के लिए 36 पन्नों वाले पासपोर्ट की फीस 2,500 रुपये कर दी गई है, जबकि पहले यह 1,500 रुपये थी। 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए अब 3,500 रुपये देने होंगे और तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये शुल्क तय किया गया है। पहले नाबालिगों को रियायत मिलती थी, लेकिन अब कई श्रेणियों में फीस में बढ़ोतरी की गई है।

पासपोर्ट खोने या खराब होने पर भी महंगा हुआ री-इश्यू

अगर पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो उसे दोबारा बनवाना भी अब महंगा होगा। 36 पन्नों वाले पासपोर्ट के री-इश्यू के लिए सामान्य शुल्क 5,000 रुपये और तत्काल सेवा के लिए 7,500 रुपये देने होंगे। 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए यह शुल्क और अधिक होगा।

नाबालिगों के लिए भी फीस बढ़ा दी गई है। 36 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए 1,750 रुपये और तत्काल सेवा के लिए 4,250 रुपये देने होंगे। री-इश्यू की स्थिति में शुल्क और अधिक हो जाएगा। सरकार के इस फैसले पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

Previous post

कांग्रेस ने मनाया ‘आरक्षण दिवस’, राहुल गांधी के ‘जितनी आबादी, उतना हक’ मिशन को धार देने का संकल्प

Next post

UP: परिवहन मंत्री का सख्त निर्देश, बसों में अग्निशमन यंत्र न होने पर नहीं मिलेगी फिटनेस

Post Comment

You May Have Missed