महाकुंभ पहुंचे गौतम अडाणी बोले- बहुत उत्‍साहित हूं, पूर्व राष्‍ट्रपति ने व्‍यवस्‍थाओं पर कही ये बात

महाकुंभ पहुंचे गौतम अडाणी बोले- बहुत उत्‍साहित हूं, पूर्व राष्‍ट्रपति ने व्‍यवस्‍थाओं पर कही ये बात

प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Prayagraj Mahakumbh 2025) में श्रद्धालुओं का आना जारी है। अब तक करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। महाकुंभ की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित 10,000 से ज्‍यादा कर्मियों को तैनात किया है। एनडीआरएफ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगम पर जल एंबुलेंस तैनात की है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महाकुंभ 2025 में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मैं कई शिविरों में गया। मैं बहुत खुश हूं। योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, मैं प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चल रहा काम: रामनाथ कोविंद   

वहीं, पूर्व राष्ट्रपति और उच्च समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा कि काम चल रहा है, यह संसद के हाथ में है और उन्हें फैसला करना है। मुझे लगता है कि अगर यह पारित हो जाता है तो देश की जीडीपी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। देश दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देश के आर्थिक विकास में एक बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।

मैं बहुत उत्साहित हूं: गौतम अडाणी

उधर, देश के बड़े उद्योगपति व अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं। इस मौके पर गौतम अडाणी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं महाकुंभ में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

Post Comment

You May Have Missed