बरेली में बारादरी थाना के चार पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, वर्दी की आड़ में वसूली का आरोप

बरेली में बारादरी थाना के चार पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, वर्दी की आड़ में वसूली का आरोप

बरेली: बरेली पुलिस महकमे में थाना बारादरी के चार पुलिसकर्मियों के कारनामे सामने आए। इन पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर एक व्यक्ति को अवैध रूप से बंधक बनाया। उससे मोटी रकम ऐंठने की साजिश रची। इस पूरे मामले की जानकारी जब एसएसपी अनुराग आर्य को हुई, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

घटना की शुरुआत एक प्लॉट सौदे से हुई। पीड़ित व्यक्ति ने 12 मई को एक प्रॉपर्टी डीलर को जमीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की बड़ी रकम दी थी। मगर, प्रॉपर्टी डीलर ने न तो एग्रीमेंट कराया और न ही पैसे वापस करने की नीयत दिखाई। पीड़ित जब अपने पैसे मांगने लगा तो प्रॉपर्टी डीलर ने थाना बारादरी के इन पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और उसे जबरन पकड़कर अपने आवास पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे छोड़ने के बदले पैसे की मांग की गई।

थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट पर SSP का कड़ा एक्शन

इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी बारादरी बिजेन्द्र सिंह को जांच के आदेश दिए गए थे। थाना प्रभारी द्वारा दी गई विस्तृत रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पूरी तरह स्पष्ट हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर SSP अनुराग आर्य ने बिना देरी किए चारों पुलिसकर्मियों मुख्य आरक्षी आशीष मिश्रा, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी सिद्धांत चौधरी और आरक्षी आदित्य प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्‍होंने इस मामले को अनुशासनहीनता और गंभीर अपराध की श्रेणी में रखते हुए विभागीय जांच भी शुरू करवा दी है।

Post Comment

You May Have Missed