Rajasthan: अजमेर के होटल में लगी आग, बच्चे सहित चार लोग जिंदा जले   

Rajasthan: अजमेर के होटल में लगी आग, बच्चे सहित चार लोग जिंदा जले   

अजमेर: राजस्‍थान में अजमेर के एक होटल में आग लग गई, जिसमें बच्चे सहित चार लोग जिंदा जल गए, जबकि कई झुलस गए हैं। तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आ गया। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। वह मामूली रूप से झुलसा है।

डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे। इन लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई है। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने बताया कि झुलसे हुए आठ लोग लाए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

रास्ता संकरा होने से बचाव कार्य में परेशानी

होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है, इसलिए बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू के दौरान कई पुलिस कर्मियों और दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं। होटल पांच मंजिला है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

धमाके के साथ लगी आग

प्रत्यक्षदर्शी मांगीलाल कलोसिया ने बताया कि AC फटने की आवाज आई थी। मैं और मेरी पत्नी भागकर बाहर आ गए थे। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर को बुलाया। फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद आई थी। हमने बाहर से कांच तोड़े। एक महिला ने अपने बच्चे को ऊपर से मेरी गोद में फेंका। वह भी कूदने लगी तो हमने मना किया। एक अन्य युवक भी खिड़की से कूद गया, उसके सिर में चोटें आई हैं।

पुलिसकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ी

लोगों को बचाने गए महिला पुलिसकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान वह होटल के पास मौजूद थी। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं।

Previous post

मई में रहना होगा सावधान, राजस्‍थान-यूपी समेत कई राज्‍यों में चार दिन ज्यादा चलेगी लू

Next post

Pahalgam Attack: हानिया-माहिरा समेत कई पाकिस्तानी एक्टर्स और शोज के अकाउंट भारत में रिस्ट्रिक्ट, कुछ को मिली छूट

Post Comment

You May Have Missed