आंवला में जमीनी विवाद में चार और आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

आंवला में जमीनी विवाद में चार और आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

बरेली: शहर की तहसील आंवला के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में जमीनी विवाद में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। 13 सितंबर को खेत की जुताई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस घटना में कई लोग घायल हुए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल बरेली में चल रहा है।

पुलिस ने एक पक्ष से रिठौर थाना हफ़िजगंज निवासी अतुल यादव और संजय नगर थाना बारादरी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष से राजपुर कला निवासी वीरेश कुमार और सुरेशपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुरेशपाल की निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई।

छह आरोपियों को भेज चुकी है जेल

पुलिस ने इन आरोपियों को ग्राम राजपुर कला स्थित गोशाला के पास से पकड़ा है। इससे पहले 14 सितंबर को पुलिस 6 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

Post Comment

You May Have Missed