पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला, अधिकारियों ने दी जानकारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला, अधिकारियों ने दी जानकारी

Smriti Irani: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। गुरुवार को यह जानकारी अधिकारियों ने दी। हाल ही में लोकसभा चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के नेता किशोरी लाल शर्मा ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था।

स्‍मृति ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में बंगला खाली कर दिया था। यह बंगला पिछले 10 साल से उनका आशियाना था। अब इस बंगले से ईरानी की नेम प्लेट भी हट गई है। हालांकि, केवल स्मृति ईरानी को ही नहीं बल्कि चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगले खाली करने थे।

एक महीने के भीतर खाली करने होंगे सरकारी आवास

एक अधिकारी ने कहा कि ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मंत्रियों और सांसदों को एक महीने के भीतर अपने सरकारी आवास खाली करने होंगे।

Post Comment

You May Have Missed