पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने सीएम योगी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने सीएम योगी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और विश्व कप विजेता खिलाड़ी कपिल देव ने राजधानी स्थित उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौजन्य मुलाकात के रूप में हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इन दोनों महान व्यक्तित्वों के बीच खेल, युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और राज्य में खेल अवसंरचना के विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। सीएम योगी ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। कपिल देव ने भी उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Post Comment

You May Have Missed