उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
heavy rain in Himachal, Indian Meteorological Department, landslide in Uttarakhand, Meteorological Department, rain alert, Rain in Madhya Pradesh, Rain in UP, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, मध्य प्रदेश में बारिश, मौसम विभाग, यूपी में बारिश, हिमाचल में भारी बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
MP के मंडला में बाढ़ से अब तक सात, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से महिला की मौत; 19 राज्यों में अलर्ट
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मानसून अपना विकराल रूप दिखा रहा है। मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। मंडला में बाढ़ से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर समेत 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। आज भी सभी जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है।
राजस्थान में भी इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार को बीकानेर, झुंझुनूं सहित 13 जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। श्रीमाधोपुर में दुकानों में पानी घुस गया। फलोदी में शहर के बीच पानी नदी की तरह बहने लगा।
पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश
वहीं, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड में दबने से 57 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य में आज भी तेज बारिश-लैंडस्लाइड का अलर्ट है। हिमाचल में 184 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। 22 बार बादल फटे हैं और 17 बार लैंडस्लाइड हुई है। राज्य को 20 जून से 10 जुलाई तक ₹751 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
MP के सतना में भारी बारिश से बाढ़ के हालात
सतना जिले के चित्रकूट में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते रामघाट, भरतघाट सहित सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी पुराने लंका तिराहा और MPT तिराहे तक पहुंच गया।
आज 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत देश के 19 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश को कोई भी अलर्ट नहीं है।



Post Comment