उत्तर प्रदेश
CM Yogi, CM Yogi in Lakhimpur Kheri, CM Yogi in Pilibhit, Flood in Lakhimpur Kheri, Flood in Pilibhit, Flood in UP, Lakhimpur Kheri News, Pilibhit News, UP News, पीलीभीत में बाढ़, पीलीभीत में सीएम योगी, लखीमपुर खीरी में सीएम योगी, लखीमपुरी खीरी में बाढ़, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
Flood in UP: सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कहा- बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया
Flood in UP: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके की स्थिति का जायजा लेने शारदा नगर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 10 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटी। सीएम ने राहत किट वितरण के बाद महादेव गांव का निरीक्षण किया। बाढ़ के हालातों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि जिले की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। अभी जिले में कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर (Flood in UP) में काफी वृद्धि हो गई थी। इसके कारण जुलाई के पहले सप्ताह में ही बाढ़ की विभीषिका से जूझना पड़ा।
प्रदेश के 12 जिले बाढ़ से हैं प्रभावित | Flood in UP
सीएम योगी ने बताया कि बाढ़ से वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद प्रभावित हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखरों को भी लगाया गया। इसका परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है। लखीमपुर खीरी जिले में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।
इससे पहले के योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे और बाढ़ (Flood in UP) से राहत एवं बचाव को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना एवं उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की। यहां उन्होंने पीलीभीत के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा आपकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावितों के हितों और उनकी सुविधाओं के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है।



Post Comment