उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

पंजाब के नौ जिलों में बाढ़, हरियाणा के गुरुग्राम में WFH के आदेश; उत्तराखंड में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

पंजाब के नौ जिलों में बाढ़, हरियाणा के गुरुग्राम में WFH के आदेश; उत्तराखंड में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली: पंजाब के पठानकोट और फिरोजपुर सहित नौ जिले एक सप्‍ताह से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 1312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ को लेकर मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात मुख्यमंत्री मान से फोन पर बात की और केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम के आदेश

पंजाब में बाढ़ के चलते हरियाणा में भी हालात बुरे हैं। दोनों राज्यों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। हरियाणा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। सोमवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

शिमला में लैंडस्‍लाइड से चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बीते महीने सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 mm) बारिश हुई। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है। शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

राजस्थान के दौसा में उफान पर नहरें

राजस्थान में लगातार भारी बारिश के कारण दौसा में कई नहरें उफान पर हैं। मंगलवार को सड़कों पर पानी की तेज धार बह रही है। दौसा के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार ने बताया कि दौसा में सोमवार को लगभग 177 मिमी बारिश हुई। इससे हरिपुरा बांध उफान पर है। राहत दल अलर्ट पर हैं।

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, लोहा पुल पर आवाजाही बंद

अंबाला में लगातार बारिश से रिहायशी इलाकों में पानी भरा

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *