लखनऊ के होटल में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, बेटा बोला- पिता सुसाइड करने गए

लखनऊ के होटल में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, बेटा बोला- पिता सुसाइड करने गए

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। पिता ने बेटे के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म कर दिया। वारदात के बाद बेटा होटल में बैठा रहा। पुलिस पूछताछ में बेटे ने पिता के साथ वारदात की बात कबूली। बताया कि पिता आत्महत्या के लिए होटल से निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि पिता का नाम बदरूद्दीन और बेटे का नाम अरशद (24) है। अरशद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात अपनी मां आसमां, चार बहन आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19) और रहमीन (18) की हत्या की। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अरशद ने वारदात में पिता के भी शामिल होने की बात कही। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया।

30 दिसंबर को होटल आए थे

वहीं, ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने बताया कि पांच लोगों के शव मिले हैं, जिनमें चार लड़कियां और उनकी मां है। होटल स्टाफ ने बताया कि वे 30 दिसंबर को यहां आए थे और उनके भाई, पिता भी वहां थे। मामले की आगे जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 30 दिसंबर को सभी 7 लोग आगरा से लखनऊ आए थे। चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरनजीत में कमरा लिया था। आरोपी ने हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया है। हालांकि, ऐसी कौन सी वजह थी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम वहां भी पहुंच गई है।

Post Comment

You May Have Missed