पहले सरकार ने स्कूल छीना, अब न्यायालय ने उम्मीद: सांसद संजय सिंह

पहले सरकार ने स्कूल छीना, अब न्यायालय ने उम्मीद: सांसद संजय सिंह

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बच्चों ने जज साहब से पढ़ाई बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन पहले सरकार ने स्कूल छीना और अब न्यायालय ने उम्मीद भी छीन ली। मैं हाईकोर्ट के फ़ैसले से हैरान हूं।

आप सांसद ने अपनी बात सरकारी स्कूलों को न बंद किए जाने को लेकर दायर एक याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद कही। संजय सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा, क्या यही है ‘शिक्षा का अधिकार’? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी और इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed