बहेड़ी के शिक्षक के खिलाफ FIR, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज ने किया प्रदर्शन

बहेड़ी के शिक्षक के खिलाफ FIR, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज ने किया प्रदर्शन

बरेली: जनपद के बहेड़ी स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के शिक्षक व कवि डॉ. रजनीश गंगवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिक्षक ने कांवड़ यात्रा को लेकर छात्रों को कविता के माध्यम से नसीहत दी थी। हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

वहीं, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज संस्था के जिला अध्यक्ष यश पाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। संस्था का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। इस प्रदर्शन में फैसल, रामसेवक, टी डी भास्कर, कैलाश और यश पाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वे पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज हैं।

यह भी पढ़ें: बरेली के टीचर का कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार पर निशाना, हुई FIR; अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो  

Previous post

विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता हमें कमजोर बना रही, स्वदेशी एडवांस टेक्नोलॉजी जरूरी: CDS अनिल चौहान

Next post

कानपुर सीएमओ विवाद में बैकफुट पर सरकार: डॉ. उदयनाथ को हटाया, डॉ. हरिदत्त नेमी का सस्‍पेंशन रद्द

Post Comment

You May Have Missed