3000 रुपये में एक साल के लिए FASTag पास, निजी वाहन 200 बार फ्री क्रॉस कर सकेंगे टोल

FASTag से अब कर पाएंगे चालान से लेकर पार्किंग तक का पेमेंट!

नई दिल्‍ली: केंद्र सरकार ने बुधवार (18 जून) को उन लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है, जो लोग बार-बार अपना वाहन लेकर टोल प्‍लाजा से गुजरते हैं। सरकार ने घोषणा की है कि अब फास्टैग (FASTag) के लिए सालाना पास मिलेगा। इसकी कीमत ₹3,000 होगी। 15 अगस्त, 2025 से ये पास मिलने लगेगा।

सरकार का दावा है कि इससे देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी और पेमेंट करना भी आसान हो जाएगा। ये पास नॉन कॉमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स जैसे- कार, जीप, वैन के लिए है और एक साल तक या 200 ट्रिप्स तक चलेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान

आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्‍ट करते हुए लिखा- ‘एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।’

3000 रुपये में एक साल के लिए FASTag पास, निजी वाहन 200 बार क्रॉस कर सकेंगे टोल

FASTag तो पहले से है, फिर ये पास क्यों?

FASTag से हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कटते हैं। लेकिन, इस वार्षिक पास के साथ आप एक फिक्स्ड अमाउंट (₹3,000) में सालभर या 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री घूम सकते हैं। ये उन लोगों के लिए किफायती है, जो हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं। साथ ही, ये पास टोल सिस्टम को और ऑर्गनाइज्ड बनाएगा, जिससे सबको फायदा होगा।

कैसे ले सकते हैं ये पास?

पास लेना बहुत आसान होगा। NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे जल्द ही हाईवे ट्रैवल एप और अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक शुरू करेंगे। वहां से आप पास के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

60 किलोमीटर वाला रूल क्या है?

कई लोग शिकायत करते थे कि अगर उनके घर के 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा है, तो बार-बार टोल देना पड़ता है। खासकर जो लोग डेली या हफ्ते में कई बार उसी रास्ते से गुजरते हैं। ये सालाना पास इस प्रॉब्लम को सॉल्व करेगा। अब हर बार टोल देने की जरूरत नहीं।

क्या ये पास हर टोल प्लाजा पर काम करेगा?

हां, ये पास देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर काम करेगा। आप दिल्ली से मुंबई जा रहे हैं या चेन्नई से बेंगलुरु, हर जगह ये FASTag पास स्कैन होगा और पेमेंट हो जाएगा। लेकिन ध्यान दें, ये सिर्फ नेशनल हाईवे के टोल पर काम करेगा, स्टेट हाईवे या लोकल टोल पर नहीं।

इस पास से सरकार का क्या मकसद है?

सरकार और NHAI का मकसद है टोल सिस्टम को और बेहतर करना। सरकार चाहती है:-

टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन कम हो।

लोग डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा यूज करें।

टोल वालों और ड्राइवर्स के बीच झगड़े खत्म हों।

60 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों की प्रॉब्लम सॉल्व हो।

ओवरऑल, हाईवे ट्रैवल तेज, आसान, और स्ट्रेस-फ्री हो।

क्‍या है फास्टैग (FASTag)?

फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक स्टिकर है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप लगी होती है। इसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर चिपकाया जाता है। यह वाहन चालक के बैंक खाते या फास्टैग वॉलेट से अटैच्ड होता है। फास्टैग की मदद से टोल प्लाजा पर बिना रुके टोल शुल्क का भुगतान किया जाता है। इससे समय और ईंधन (फ्यूल) की बचत होती है।

Post Comment

You May Have Missed