उत्तर प्रदेश
राजनीति
Blast in Gudamba firework factory, explosion in firework factory, Fireworks factory in Gudamba, Fireworks factory in Lucknow, Gudamba police, Lucknow Breaking, Lucknow News, Lucknow Police, UP News, गुड़बा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, गुडंबा पुलिस, गुडंबा में पटाखा फैक्ट्री, पटाखा फैक्ट्री में धमाका, लखनऊ पुलिस, लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री
Shailendra Singh
0 Comments
लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की खबर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया, जिसमें फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी सहित चार की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि, धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं।
डीएम-कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीमें मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के 2-3 मकान भी टूट गए। इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

KGMU ट्रॉमा सेंटर में 2 की हालत गंभीर
बेहटा गांव में पटाखा फैक्ट्री के धमाके के गंभीर रूप से दो घायलों को KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रेमराज सिंह ने बताया कि अब तक 2 गंभीर मरीज ट्रॉमा सेंटर लाए गए हैं। इनका नाम नदीम और इरशाद है। इन दोनों मरीजों को 60 से 70% बर्न इंजरी है। सभी मरीजों का प्लास्टिक सर्जन एक्सपर्ट्स की निगरानी में इलाज चल रहा है। डॉ. प्रेम राज सिंह में बताया कि एक और घायल को यहां लाया का रहा है, लेकिन अभी तक पहुंचा नहीं है।
इस धमाके में पटाखा व्यवसायी आलम, उसकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। डीएम विशाख जी. ने बताया कि अभी दो की मौत की पुष्टि हुई है। पांच घायल हैं। घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों के साथ जॉइंट सीपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिसकर्मियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने घटना को संज्ञान लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए।



Post Comment