उत्तर प्रदेश
राजनीति
Deputy CM Keshav Prasad Maurya, Drone show at Maha Kumbh, Maha Kumbh 2025, Mahakumbh 2025 News, Mahakumbh 2025 Update, Mahant Yeti Narasimhanand Saraswati, Mahant Yeti Narasimhanand Saraswati at Maha Kumbh, Prayagraj Maha Kumbh 2025, Prayagraj News, UP News, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती, महाकुंभ 2025, महाकुंभ में ड्रोन शो, महाकुंभ में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती
Shailendra Singh
0 Comments
महाकुंभ में आज से बाहरी गाड़ियों की एंट्री बैन, शाम से पहली बार शुरू होगा ड्रोन शो
प्रयागराज: संगम नगरी में आयोजित महाकुंभ का शुक्रवार (24 जनवरी) को 12वां दिन है। अब तक रिकॉर्ड 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज से ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ड्रोन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुंभ के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य आकाश में उकेरेंगे। गुरुवार शाम को सेक्टर-7 में ड्रोन शो का रिहर्सल किया गया। यह ड्रोन शो 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस तक चलेगा। आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी महाकुंभ में रहेंगे।
महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों का प्रवेश बैन
महाकुंभ में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात प्रभारी अमित ने बताया कि शनिवार और रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
- जौनपुर-प्रयागराज मार्ग- अगर आप जौनपुर की तरफ से प्रयागराज आ रहे हैं, तो आपको सहसों से गारापुर होते हुए आना होगा। चीनी मिल पार्किंग झूंसी और पूरे सूरदास पार्किंग गारा रोड पर वाहनों को पार्क करना होगा।
- वाराणसी-प्रयागराज मार्ग- वाराणसी से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में आने के लिए कनिहार रेलवे अंडरब्रिज से शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, कान्हा मोटर्स पार्किंग में वाहनों को पार्क करना होगा।
- मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग- मिर्जापुर मार्ग से आ रहे श्रद्धालुओं को देवरख उपरहार और सरस्वती हाईटेक पार्किंग तक आने की अनुमति होगी। वहीं, रीवा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और नव प्रयागम पार्किंग एरिया में पार्क किए जाएंगे।
- कानपुर-प्रयागराज मार्ग- कानपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नवाबगंज, मलाक हरहर, सिक्सलेन होते हुए बेली कछार और बेला कछार एक या दो में पार्क कर सकेंगे।
- कौशाम्बी-प्रयागराज मार्ग- कौशांबी मार्ग से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन नेहरू पार्क और एयरफोर्स मैदान पार्किंग में अपने वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे।
- प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रयागराज मार्ग- प्रतापगढ़ और लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को बेली कछार और बेला कछार दो तक पार्क कराया जाएगा। यहां से ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों से आगे जाया जा सकेगा।
यति बोले- बदले नहीं तो मुस्लिम होगा प्रधानमंत्री
गुरुवार को डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने महाकुंभ में कहा- अगर देश में मौजूदा परिस्थितियां नहीं बदलीं, तो 2035 तक प्रधानमंत्री एक मुस्लिम होगा। अगर आप एक ही बच्चा पैदा करते हैं, तो समाज के लिए काफी नहीं। उन्होंने कहा कि एक बेटा पैदा करने से अच्छा है कि कोई संतान ही न हो। आज संसद में कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जो हिंदुओं की समस्याओं को उठाए। केवल यूपी के सीएम योगी ही ऐसे नेता हैं, जो अंत तक हमारे साथ खड़े रहेंगे।
महाकुंभ में बिक रहा 6 लाख का शंख
अखाड़ा नगर सेक्टर 20 के पास नासिक से आए इंद्र पवार ने शंख का स्टाल लगाया है। वहां एक शंख रखा है, जो लगभग दो फीट लंबा और 10 इंच गोलाई वाला है। उसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है। यह शंख गुजरात के जामनगर स्थित बेट द्वारिका के समुद्र में पाया जाता है। इस शंख से शंख ध्वनि की बजाय मंदिरों में जल अर्पण के लिए उपयोग किया जाता है।



Post Comment