Emergency Movie: ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म?

Emergency Movie: 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म?

Emergency Movie: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस व सांसद कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म की रिलीज की जानकारी कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। कंगना की यह फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मणिकर्णिका फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म (Emergency Movie) की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, “स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत, 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में कंगना रणौत की इमरजेंसी की घोषणा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरण की गाथा ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में…।”

इमरजेंसी पर फैंस की प्रतिक्रियाएं | Emergency Movie

फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठने के बाद इस पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। ज्यादातर लोग इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। लोगों की इस प्रकार की टिप्पणियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म का लोगों को कितनी बेसब्री से इंतजार है।

वहीं, अगर ‘इमरजेंसी’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, दिवगंत अभिनेता सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने खुद ही किया है। इससे पहले भी फिल्म मणिकर्णिका का निर्देशन कर चुकी हैं।

Post Comment

You May Have Missed