बिजनेस
मनोरंजन
Betting App A23, ED, Enforcement Directorate, Manchu Lakshmi, Nidhi Agarwal, Prakash Raj, Pranitha Subhash, Rana Daggubati, Sreemukhi, Vijay Deverakonda, ईडी, निधि अग्रवाल, प्रकाश राज, प्रणिता सुभाष, प्रवर्तन निदेशालय, बेटिंग ऐप A23, मांचू लक्ष्मी, राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा, श्रीमुखी
Shailendra Singh
0 Comments
बेटिंग एप के प्रचार में ED की कार्रवाई, विजय देवरकोंडा और डग्गुबाती समेत कई सेलेब्स पर शिकंजा
एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्टर विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 29 सेलेब्रिटीज पर मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने अवैध बेटिंग एप्लिकेशन का प्रचार किया। यह कार्रवाई साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई।
न्यूज 18 की खबर के अनुसार, ED की यह कार्रवाई फनीन्द्र शर्मा की शिकायत पर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पब्लिक फिगर के प्रचार से कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोग गुमराह हुए और उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। सेलेब्स में निधि अग्रवाल, मांचू लक्ष्मी, प्रणिता सुभाष, श्रीमुखी और यूट्यूबर जैसे हर्षा साईं और यूट्यूब चैनल लोकल बोई नानी के नाम भी हैं। वहीं, इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में दो टेलीविजन होस्ट भी शामिल हैं। मामले में अधिकारियों को शक है कि इन प्रमोशन्स के जरिए बड़ी रकम की मनी लॉन्ड्रिंग की गई।
विजय ने अवैध बेटिंग के आरोप से इनकार किया
वहीं, एक्टर विजय देवरकोंडा ने A23 से अपने जुड़ाव का बचाव किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उन्होंने कहा यह एक स्किल-बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म है, अवैध बेटिंग नहीं। उनकी टीम ने बताया कि रमी को सुप्रीम कोर्ट ने स्किल का गेम माना है। राणा दग्गुबाती ने कहा कि उनका गेमिंग एप से करार 2017 में खत्म हो गया था। प्रमोशन केवल कानूनी रूप से अनुमति प्राप्त इलाकों तक सीमित थे।
इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज ने माना कि उन्होंने 2016 में जंगली रमी का प्रचार किया था। उन्होंने कहा, ‘कानूनी रूप से सही था लेकिन मेरी नैतिकता से मेल नहीं खाता था।’



Post Comment