Earth Quake: यूपी-उत्तराखंड में आया भूकंप, जानें कितनी थी तीव्रता

Earth Quake: यूपी-उत्तराखंड में आया भूकंप, जानें कितनी थी तीव्रता

UP Earth Quake: भारत के विभिन्न राज्यों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा कर रख दिया। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी के लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र गोंडा जिले में बताया गया है।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र राज्य के गोंडा जिले में था। भूकंप सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर आया और इसके केंद्र धरती से 10 मिनट की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। अब तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड में भी आया भूकंप

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं।  National Center for Seismology की ओर से बताया गया है कि इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के बागेश्वर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर आया और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है।

Post Comment

You May Have Missed