मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर Dr. Sanjay Nishad का राहुल गांधी और अखिलेश पर हमला, जानें क्या बोले?

UP News: प्रदेश में निषाद पार्टी करेगी शक्ति प्रदर्शन, जानिए क्या है प्लान?

Dr. Sanjay Nishad: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बयान पर अब उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी. सपा चीफ अखिलेश यादव के बयान पर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनिया में भारत की पहचान बनाई है. आज के दिन हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं, जनता ने अवसर दिया है. यह विपक्ष के लोग बयानबाजी और पोस्टर बाजी वाले नेता रह गए हैं.

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को लेकर सरकार पर तंज कसा जिस पर मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पलटवार किया है. राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि, इन लोगों के सरकार में हमारी विदेश नीति खराब थी, इसीलिए हमारी अर्थव्यवस्था भी खराब थी. भारत बुद्ध का देश है, युद्ध नहीं चाहता, हम चाहते हैं कि यहां भी शांति होनी चाहिए.

Post Comment

You May Have Missed