Donald Trump: ईरान पर भड़के ट्रंप, कहा-लीक हुई बातें पूरी तरह से झूठ
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ईरान के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने मीडिया में जो शर्तें लीक की हैं, उनका लिखित समझौते से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रंप के मुताबिक ईरान का यह बयान सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने ईरान को बेहद गैर-भरोसेमंद देश बताया है। ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान के साथ ईमानदारी से बात करना मुमकिन ही नहीं है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दावों पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठ हैं। लिखित में जो तय हुआ था, ईरान की बातें उसके बिल्कुल उलट हैं। ट्रंप ने ईरान के समझौते वाले बयान को बेहद कमजोर और दयनीय बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान के बयानों का सच से कोई वास्ता नहीं है। ट्रंप ने ईरान के साथ किसी भी सौदे को बेहद मुश्किल काम बताया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को हैरान करने वाला कहा है।
भारतीय जहाजों पर हमला बिल्कुल मंजूर नहीं– ट्रंप
ट्रंप ने ईरान की एक और बड़ी हरकत का खुलासा किया है। बीती रात ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन से हमला किया था। हालांकि, इस ड्रोन हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया। ट्रंप ने ईरान की इस सैन्य कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भारतीय जहाजों पर यह ड्रोन हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अमेरिका इस तरह की किसी भी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
ईरान–अमेरिका डील
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए शुरुआती समझौता हो गया है। अमेरिका ने ईरान पर हमले भी रोक दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच जल्दी ही समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम डील इस हफ्ते के आखिर में हो सकती है। दोनों पक्षों में कथित तौर पर समझौता ज्ञापन पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते में लेबनान में सीजफायर को भी रखा गया है। वहीं होर्मुज को पूरी तरह खोलने और ईरान की ओर से परमाणु बम ना बनाने का वादा भी इसमें है।



Post Comment