डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- तेहरान परमाणु हथियार नहीं रखने को तैयार, ईरान बोला- अभी फैसला नहीं हुआ

डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- तेहरान परमाणु हथियार नहीं रखने को तैयार, ईरान बोला- अभी फैसला नहीं हुआ

तेहरान/वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे अमेरिका के साथ जंग रोकने और परमाणु प्रोग्राम से जुड़े समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत विफल होती है तो बमबारी फिर शुरू की जा सकती है। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है। हालांकि, ईरान ने इसे लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि समझौते के करीब होने की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया बताया। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया है, हालांकि पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी है। वहीं, ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी प्रस्ताव में कुछ ऐसी शर्तें हैं, जो स्वीकार नहीं की जा सकतीं, लेकिन यह साफ नहीं किया गया कि वे कौन सी शर्तें हैं। ईरानी संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने इसे ‘अमेरिका की विशलिस्ट’ बताया है।

ट्रम्प ने ईरान जंग की पुराने युद्धों से तुलना की, चार्ट शेयर किया

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक चार्ट शेयर किया है, जिसमें ईरान जंग में लगे समय की तुलना अमेरिका के पुराने युद्धों से की गई है। इस ग्राफिक में ईरान संघर्ष को सिर्फ छह हफ्ते लंबा दिखाया गया, जबकि अफगानिस्तान, इराक और वियतनाम युद्ध की अवधि इससे कहीं ज्यादा बताई गई। चार्ट के साथ ट्रम्प ने लिखा, “वाह। इस चार्ट को ध्यान से देखिए!”


डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- तेहरान परमाणु हथियार नहीं रखने को तैयार, ईरान बोला- अभी फैसला नहीं हुआ

ईरानी संसद के स्पीकर ने अमेरिकी मीडिया पर तंज कसा

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालीबाफ ने अमेरिका और पश्चिमी मीडिया पर निशाना साधते हुए एक तंज भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “ऑपरेशन ट्रम्ट मी ब्रो फेल्ड। नॉऊ बैक टू रूटीन विद ऑपरेशन फॉक्सियस।” कालीबाफ के इस बयान को अमेरिका के उस प्रस्ताव और हालिया बातचीत के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसमें ईरान से समझौते की कोशिश की जा रही है।

ट्रस्ट मी ब्रो जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इशारा किया कि भरोसे के नाम पर पेश की गई पहल नाकाम रही। इसके साथ ही उन्होंने “फॉक्सियस” शब्द का उपयोग किया, जिसे एक्सियोस (अमेरिकी वेबसाइट) पर कटाक्ष माना जा रहा है। उनका मतलब था कि अब फिर से मीडिया रिपोर्ट्स और लीक के जरिए माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। कालीबाफ के इस ट्वीट को अमेरिका की रणनीति और पश्चिमी मीडिया की आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • अमेरिका-ईरान समझौता आगे बढ़ा: रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच 14 पॉइंट वाला समझौता (MOU) तैयार है। हालांकि, अभी यह फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है।
  • अमेरिका ने UNSC में प्रस्ताव पेश किया: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बहाल कराने के लिए UNSC में नया प्रस्ताव पेश किया है। दूसरी तरफ ईरान ने सदस्य देशों से इस प्रस्ताव को खारिज करने की अपील की।
  • चीन-ईरान के बीच बैठक: चीन और ईरान के बीच बीजिंग में हाई-लेवल बैठक हुई। चीन ने युद्ध तुरंत रोकने की बात कही और ईरान को समर्थन का भरोसा दिया। वहीं, ईरान चाहता है कि ट्रम्प की चीन यात्रा के दौरान बीजिंग अमेरिका के दबाव में कोई ऐसा फैसला न ले जिससे तेहरान को नुकसान हो।
  • ट्रंप बोले– स्थिति कंट्रोल में है: ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की नौसेना, वायुसेना, मिसाइल सिस्टम और रडार नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति हमारे कंट्रोल में है और अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका पहले से बड़े हमले करेगा।
  • होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर हमला: फ्रांस की शिपिंग कंपनी CMA CGM ने बताया कि उसके एक कार्गो जहाज पर मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें कुछ क्रू मेंबर घायल हो गए।

Post Comment

You May Have Missed