Donald Trump: इजरायल और ईरान को तत्काल गोलीबारी रोकनी चाहिए

Donald Trump: अमेरिका ने फोड़ा टैरिफ बम, 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल और ईरान, दोनों तुरंत युद्धविराम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह बात उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कही। ट्रंप ने लिखा, इजरायल और ईरान दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम करने की कोशिश कर रहे हैं। अंतिम ‘शांति’ वार्ता जारी है। हालांकि कुछ अड़चनों या मूर्खता के कारण यह प्रभावित हो सकती है। जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता, नाकाबंदी पूरी तरह लागू और प्रभावी रहेगी। चीजें तेजी से आगे बढ़नी चाहिए। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। ट्रुथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा, इजरायल और ईरान को तत्काल गोलीबारी रोकनी चाहिए।

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

पिछले 24 घंटों में पश्चिम एशिया में सैन्य गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। क्षेत्र के कई शहरों में सैन्य कार्रवाई, रणनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले और बड़ी संख्या में मिसाइलों तथा प्रक्षेपास्त्रों का इस्तेमाल किया गया है। पश्चिम एशिया में तनाव उस समय और बढ़ गया, जब सोमवार को इजरायल और ईरान के बीच फिर से हमले और जवाबी हमले हुए। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष का यह 100वां दिन है, जिससे पहले से ही अस्थायी युद्धविराम पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है और पूरे क्षेत्र में बड़ी जंग की आशंका बढ़ गई है।

Post Comment

You May Have Missed