Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर

dhurandhar 2 trailer

Dhurandhar 2 Trailer: आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर रही. ये फिल्म अपने जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी के साथ स्टार कास्ट की धुआंधार परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी. ‘धुरंधर 2’ के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जो काफी दमदार है.  ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर फाइनली आज रिलीज कर दिया गया. इसी के साथ एक बार फिर रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के किरदार में वापस आ गए हैं. ट्रेलर में हमजा के अतीत से भी पर्दा उठ गया है. ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि इसे देखने के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्र हो गए हैं. उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ अपनी प्रीक्वल का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी.

बता दें कि रणवीर सिंह ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अनाउंस किया था कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर शनिवार की सुबह 11:01 बजे ऑनलाइन आएगा. उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन में लिखा था, “तैयार हो जाइए. ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा. धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है.” आदित्य धर की लिखी और डायरेक्ट की हुई यह फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पार्ट 1 खत्म हुआ था. इसमें रणवीर जासूस हमज़ा अली मज़ारी के लीड रोल में कमबैक करेंगे. दूसरे कलाकारों में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में, आर. माधवन अजय सान्याल के रोल में, साथ ही सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे.

Post Comment

You May Have Missed