धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; रूटीन चेकअप के लिए लाए गए

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; रूटीन चेकअप के लिए लाए गए

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: दिग्गज बॉलीवुड एक्‍टर धर्मेंद्र की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर बताया कि धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया।

अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया, “धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी थी। फिलहाल वे आईसीयू में हैं और आराम कर रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक हैं। उनका हार्ट रेट 70, ब्लड प्रेशर 140/80 और यूरीन आउटपुट भी सामान्य है।”

8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे धर्मेंद्र

बता दें कि शुक्रवार शाम धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थी। रिपोर्ट में सामने आया था धर्मेंद्र को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल जाना था, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बताते चलें कि धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे और छह दशकों से अधिक समय से उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

Previous post

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्‍तारण के निर्देश

Next post

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, नौ श्रद्धालुओं की मौत

Post Comment

You May Have Missed