देश-दुनिया, मनोरंजन, राजनीति, सोशल मीडिया

Dharmendra Health Updates: चल रही हैं धर्मेंद्र की सांसें, बेटी ईशा देओल ने किया कन्फर्म

Dharmendra Health Updates: चल रही हैं धर्मेंद्र की सांसें, बेटी ईशा देओल ने किया कन्फर्म

Actor Dharmendra Health Updates: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच बेटी ईशा देओल ने उनके निधन की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा है कि पापा बिल्कुल स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं।

ईशा ने निधन की खबरों को झुठलाया

ईशा ने पिता धर्मेद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी सेहत फिलहाल स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब है। वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन उनके निधन की खबरें मीडिया चैनल्स में चलाई जा रही हैं। करीबियों ने बताया है कि उनकी सांसें चल रही हैं। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने पोस्ट करके कहा है कि मीडिया कुछ ज्यादा ही जल्दी में है और गलत खबरें फैला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *