लखनऊ मेदांता में मंत्री राजभर से मिले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, जाना हाल-चाल   

लखनऊ मेदांता में मंत्री राजभर से मिले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, जाना हाल-चाल   

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार शाम मेदांता में भर्ती कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इलाज करने वाले डॉक्टरों से राजभर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी हासिल की। मुलाकात के दौरान ओमप्रकाश राजभर के परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। गोमती नगर विस्तार स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के 10वें फ्लोर के न्यूरोलॉजी वार्ड में राजभर का 21 सितंबर से इलाज चल रहा है।

इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद बुधवार को ओपी राजभर को देखने पहुंचे थे। इसी शाम फिर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी कैबिनेट मंत्री को देखने गए थे। वे अस्पताल में करीब 10 मिनट रहे। अब्बास अंसारी मंत्री राजभर की पार्टी सुभासपा से मऊ सदर सीट से विधायक हैं।

लखनऊ मेदांता में मंत्री राजभर से मिले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, जाना हाल-चाल   

योगी ने डॉक्टर्स से पूछा था- अब कैसी तबीयत है?

सीएम योगी मंत्री राजभर से मिलने बुधवार सुबह मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने राजभर से पूछा- अब स्वास्थ्य कैसा है? योगी ने डॉक्टरों से भी उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिवार वाले उन्हें मेदांता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया था।

डॉक्टरों के अनुसार, ओपी राजभर को माइनर ब्रेन स्ट्रोक आया था। समय रहते इलाज मिलने से उनकी हालत अब नियंत्रण में है। उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि राजभर को माइनर अटैक आया था। अब उनकी हालत स्थिर है। जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

राजभर की तबीयत बिगड़ने पर आजमगढ़ से लखनऊ लाया गया

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें चक्कर आ रहे थे। बोलने और चलने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ से लखनऊ लाया गया था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्हें एडमिट कराया। 2-3 घंटे तक उनका लोहिया में इलाज चला। इसके बाद मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Post Comment

You May Have Missed