राम मंदिर दान चोरी मामले में CBI जांच की मांग, 13 जुलाई को करेगा सुनवाई SC
अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच इस मामले से जुड़ी तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। एक याचिका में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की CAG से ऑडिट कराने और CBI जांच की मांग की गई है। दूसरी याचिका में भी CBI जांच की मांग की गई है।
वहीं, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रस्ट के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड का फोरेंसिक ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच और सभी बैंक रिकॉर्ड, UPI ट्रांजैक्शन और डिजिटल दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश देने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट में कौन से जज करेंगे सुनवाई?
सुप्रीम कोर्ट के जिन तीन जजों की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी, उसमें चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना शामिल हैं। जो 3 याचिकाएं कोर्ट में सुनवाई के लिए लगने जा रही हैं, उन्हें वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, वकील अजय कुमार राय और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने दाखिल किया है। याचिकाकर्ताओं ने इसे करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग की है। एक याचिका में भक्तों के सभी चढ़ावे को पवित्र ट्रस्ट की संपत्ति घोषित करने की मांग की गई है।
याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वज ट्रस्ट का पारदर्शी और भरोसेमंद प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उचित आदेश दे। अब इस मामले में सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां अदालत इन मांगों और आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।



Post Comment