Delhi Excise Case: मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ी

Delhi Excise Case: मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ी

Delhi Excise Case: दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार (15 जुलाई) को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। सीबीआई और ईडी की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।

न्यायिक हिरासत की अवधि खत्‍म होने पर मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 30 अप्रैल को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने सीबीआई और ईडी के साथ-साथ सिसोदिया की ओर से पेश हुए वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था।

Post Comment

You May Have Missed