डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने जीता IPL 2026, गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने जीता IPL 2026, गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से हरा  दिया है। इसी के साथ आरसीबी ने टाइटल डिफेंड करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर की पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए।

इसके जवाब में बेंगलुरु ने विराट कोहली के नाबाद 75 रन की बदौलत 18 ओवर में 161 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर 32, देवदत्त पडिक्कल 1, रजत पाटीदार 15 और क्रुणाल पंड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर टीम पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया।

लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

आरसीबी ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर 18 साल के इंतजार को खत्म किया था। इसके बाद 2026 में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी। आईपीएल इतिहास में यह आरसीबी का दूसरा खिताब है।

पांचवीं बार फाइनल में पहुंची थी आरसीबी

आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में कुल पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेल चुकी थी। हालांकि 2009, 2011 और 2016 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2025 में पहली बार चैंपियन बनने के बाद टीम ने 2026 में भी खिताब जीतकर अपने सुनहरे दौर को आगे बढ़ाया।

भुवनेश्‍वर-जोश हेजलवुड को मिले दो-दो विकेट

गुजरात के लिए सुंदर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल (12) और साई सुदर्शन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद निशांत सिंधु (20), जोस बटलर (19), अरशद खान (15) और राहुल तेवतिया (7) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए।

सूर्यवंशी को मिली ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। सूर्यवंशी के बाद गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल (732 रन) और साई सुदर्शन (722 रन) हैं। दोनों बैटर आउट हो चुके हैं।

रबाडा को मिली पर्पल कैप

गुजरात को दूसरी सफलता कगिसो रबाडा ने दिलाई। छठे ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल 04 गेंदों में सिर्फ 01 रन बनाकर आउट हो गए। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद पर पडिक्कल ने इनसाइड-आउट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में हवा में चली गई। वहां अरशद खान ने बाईं ओर दौड़ते हुए कैच लपका। इस विकेट के साथ रबाडा सीजन में 29 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। 28 विकेट के साथ भुवनेश्‍वर कुमार दूसरे नंबर पर रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

Post Comment

You May Have Missed